फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। शाहजहांपुर व लखनऊ के बीच रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते हापुड़ से गुजरने वाली पांच ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही रेलवे द्वारा ट्रेनों के निरस्त होने से कैंसिल हुए आरक्षित टिकटों का रिफंड शुरू कर दिया है।
रेलवे ने लाइन पर चल रहे कार्य के चलते दस से अधिक ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है। इनमें हापुड़ से गुजरने वाली पांच ट्रेनें भी शामिल है। रविवार को सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस, डिबरूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली से बनारस के बीच चलने वाली कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व लखनऊ मेल का संचालन भी निरस्त रहा। जबकि आनंद विहार से मुजफ्फर के बीच चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से गाजियाबाद कानपुर रूट से संचलित हुई।
विज्ञापन

ट्रेनों के कैंसिल होने से इन ट्रेनों में यात्रा के लिए पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों की समस्या अधिक बढ़ गई। यात्रियों को आरक्षित टिकट का रिफंड मिलना तो शुरू हो गया है, लेकिन यात्रा के लिए आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही है। 12 अप्रैल तक इन सभी ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शनिवार शाम तक सात यात्रियों को 3455 रुपये का टिकट रिफंड कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें