फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तोरई के खेत में मगरमच्छ मिलने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के गंगा तटीय गांव पूठ के जंगल में शनिवार शाम तोरई के खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ को खेत में देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मगरमच्छ मिलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव पूठ निवासी राकेश के खेत में शनिवार शाम मगरमच्छ दिखाई दिया था। खेत में मगरमच्छ होने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। इसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया। वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि मगरमच्छ मिलने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे गंगा में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें