फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नजरबंद होने से गुस्साए विपक्षी नेता

Tue, 17 Oct 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मंगलवार की सुबह कोतवाली और बहादुरगढ़ पुलिस ने कांग्रेस, सपा जिलाध्यक्ष समेत कई किसान नेताओं को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। जिसे लेकर विपक्षी और किसान नेताओं में रोष रहा।
विज्ञापन


गांव झड़ीना निवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी को पुलिस टीम ने उन्हीं के घर से नहीं निकलने दिया। उनके साथ अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, राज सिंह गुर्जर भी शामिल रहे। मिथुन त्यागी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के कारण पुलिस-प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिसे देखकर लगता है कि सरकार डरी हुई है। जो लोग गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं सरकार उनका दमन कर रही है। जनता सब समझ रही हैं, आने वाले चुनाव में जनता सरकार के एक एक जनविरोधी फैसलों के जवाब देगी। वहीं नगर में तहसील रोड पर सपा जिलाध्यक्ष बब्लू प्रधान, नगर अध्यक्ष उस्मान चौधरी, पुरुषोत्तम सिंह, महेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, मोहित नागर समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हापुड़ जाने से रोक दिया। बब्लू प्रधान ने कहा कि जनपद में पहले भी कई मुख्यमंत्रियों का आगमन हुआ है, लेकिन इससे पहले विपक्ष के नेताओं को नजरबंद नहीं किया गया। भाजपा के शासन में लोगों से उनकी अभिव्यक्ति की आजादी भी छीनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें