फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जी-20 सम्मेलन के कारण कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों और सुरक्षा के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन टर्मिनल बदलकर होगा। हापुड़ होकर गुजरने वाली बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन दिन तक निरस्त रहेगी।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण आठ सितंबर से कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव वाली बरेली से चलकर दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ से दस सितंबर तक निरस्त रहेगी। जबकि दिल्ली से बरेली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नौ सितंबर से 11 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सहरसा के अमृतसर के बीच चलने वाली सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस का टर्मिनल स्टेशन नौ व दस सितंबर को नई दिल्ली की जगह दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालन होगा। इसके अलावा कई इस रूट चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों को गाजियाबाद, शाहदरा, बादली में अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इन दिनों परेशानी से बचने के लिए यात्री ट्रेनों की स्थिति जानने के बाद रेलयात्रा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें