फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एक अक्तूबर से बदल सकता है ट्रेनों के संचालन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। एक अक्तूबर से ट्रेनों के संचालन का समय बदल सकता है। हर साल की तरह इस बार भी एक अक्तूबर को रेलवे की नई समय सारिणी में बदलाव प्रस्तावित है, जिसमें स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन का ठहराव होने की भी उम्मीद है।
हापुड़ जंक्शन से दिल्ली-लखनऊ की मेनलाइन के साथ ही मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर रोजाना करीब 27 जोड़ी एक्सप्रेस, पैसेंजर व साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन होता है। जिनसे रोजाना हजारों यात्री अपने गंतव्य के लिए सफर करते हैं लेकिन, पिछले काफी समय से ट्रेनों की लेटलतीफी ने लोगों को परेशान किया है।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से ट्रेनों की समयसारिणी में बदलाव और कुछ ट्रेनों की गति में भी इजाफे की उम्मीद है। साथ ही कुछ ट्रेनों को स्टेशनों पर ठहराव भी बढ़ाया जाएगा। दैनिक यात्री हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति, महामना, जनसंपर्क क्रांति, जनसाधारण, क्लोन एक्सप्रेस सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की भी लगातार मांग कर रहे थे। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की भी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि एक अक्तूबर से अखिल भारतीय रेलवे की समय सारिणी में बदलाव प्रस्तावित है। रेलवे के अग्रिम आदेश के बाद भी ट्रेनों के संचालन में बदलाव और ट्रेनों के ठहराव की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें