फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अंधेरे में चली अस्पताल की ओपीडी, गर्मी से मरीज बेहाल

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में खड़े होकर टीका लगवाते युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी में सोमवार को रिकार्ड 1976 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इस बीच हाइटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन से अस्पताल में अंधेरा पसर गया। परिसर में लगे पंखे भी बंद हो गए। कतारों में लगे मरीज गर्मी से बेहाल हो गए। बैकअप से ही सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीनें चलीं। मरीजों की संख्या अधिक होने पर प्रशिक्षुओं ने ओपीडी की कमान संभाली।
सरकारी अस्पतालों में सर्वाधिक ओपीडी वाला अस्पताल गढ़ रोड सीएचसी है। अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल में सुबह 9 बजे से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम में बदलाव से वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक रहे। दोपहर करीब 11 बजे ओपीडी से लेकर जांच केंद्र और सीटी स्कैन, एक्सरे पर मरीजों की लंबी कतारें लगी थीं।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक बिजली चली जाने से परिसर में लगे पंखें और लाइटें बंद हो गईं। स्टॉफ ने लाइन चेंजओवर की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में मरीज गर्मी से बेहाल होकर बाहर की ओर भागने लगे। आलम यह रहा कि पर्चा काउंटर पर लगी कतार अस्पताल के बाहर तक आ गई। एक से डेढ़ घंटे में मरीजों के पर्चे बने, उतना ही समय ओपीडी में उपचार लेने में लगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश खत्री ने कहा कि लाइन में फाल्ट के कारण अस्पताल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, लेकिन उस बीच जनरेटर से आपूर्ति दी गई। मरीजों को उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी गई।
विज्ञापन

मरीजों की बेंच पर बैठे रहे प्रशिक्षु

अस्पताल परिसर में टीकाकरण के लिए अलग से केंद्र बनाया गया है, जिसमें अधिकांश प्रशिक्षु ही रहते हैं। सोमवार को मरीजों के लिए लगी बेंच पर प्रशिक्षु ही बैठे थे, ऐसे में कुत्ता, बंदर काटे लोगों को खड़े होकर ही टीका लगवाना पड़ा।

-अस्पताल में पहुंचे मरीजों की स्थिति-

मर्ज रोगी

बुखार 323

त्वचा रोग 154

नेत्र रोगी 187

ईएनटी 175

सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे 146
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें