संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। परिवहन विभाग की सेवाओं की जानकारी अब घर बैठे ऑनलाइन मिल सकेगी। इसके लिए परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर आधार प्रमाणिकरण के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा।
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि विभाग की सूचना की जानकारी के लिए अब विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद सारथी पोर्टल पर विभाग की ऑनलाइन सेवाएं लाइव कर दी गई।
मोबाइल नंबर अपडेट होने से वाहन स्वामियों को वाहन पंजीकरण, चालन, फिटनेस सहित अन्य दस्तावेजों की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। जिससे स्वामियों को रजिस्ट्रेशन एवं टैक्स संबंधित जानकारी के लिए परिवहन विभाग के धक्के नहीं खाने पड़ेंगें। परिवहन विभाग की इस प्रणाली से जिले के सभी वाहन स्वामियों को लाभ मिल सकेगा।