फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले में एक माह का यूरिया और डीएपी उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। डीएम अभिषेक पांडेय ने मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों ने बताया कि विभाग के पास एक माह का यूरिया और डीएपी उपलब्ध है जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने डीएपी और यूरिया को लेकर रिपोर्ट दिखाई। इस पर डीएम ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा जिले में उर्वरक की बिक्री के बारे में भ्रामकता फैलाई जा रही है, लेकिन जनपद में अभी खाद की कोई किल्लत नहीं हुई है। जनपद में अभी करीब 4159 एमटी यूरिया और करीब 3004 एमटी डीएपी उपलब्ध है, जो करीब एक महीने का स्टॉक है। साथ ही कंपनियों द्वारा विक्रेताओं को जिस दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाता है, वह भारत सरकार द्वारा निर्धारित है। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें