हापुड़। मादक पदार्थ रखने के दोषी को कोर्ट ने एक माह 16 दिन की सजा सुनाई है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कालोनी बुलंदशहर रोड निवासी फरमान को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। जिसकी सुनाई के बाद न्यायालय ने अभियुक्त फरमान को जेल में बिताई अवधि एक माह 16 दिवस की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 5,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। संवाद