सिंभावली। गांव रतूपुरा निवासी फरियाद ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसने 22 फरवरी को गंव वैठ निवासी एक किसान से उसके खेत में खड़ी मटर की फसल 1 लाख 23 हजार रुपये में खरीदी थी।उसने किसान को 50 हजार रुपये बयाना भी दे दिया। 16 मार्च को एक बार फिर किसान ने उससे 50 हजार रुपये और ले लिए। सोमवार को मटर की फसल तुड़वाने के लिए वह खेतों पर पहुंचा, तो पता चला कि किसान ने किसी अन्य सब्जी व्यापारी को फसल बेच दी है। जिसके मजदूर खेतों पर काम कर रहे थे। आरोपी ने उससे एक लाख रुपये हड़प लिए हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद