फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में ओलंपिक चैंपियन सरवी: वैश्विक तनाव पर जताई चिंता, युवाओं को दिया मेहनत का संदेश

Sat, 11 Apr 2026 08:36 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

धर्मशाला में धुम्मूशाह मेले के दौरान ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पहलवान मोहम्मद हादी सरवी ने वैश्विक तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने सीजफायर को राहत बताया और जल्द शांति की उम्मीद जताई। 
विज्ञापन
कुश्ती पहलवान मोहम्मद हादी सरवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला के मेला मैदान दाड़ी में आयोजित धुम्मूशाह मेले की विशेष छिंज में पहुंचे पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता ईरानी पहलवान मोहम्मद हादी सरवी ने वैश्विक हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच तनाव का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है और माहौल अनिश्चित बना हुआ है। हालांकि, सीजफायर राहत की बात है और उम्मीद है कि जल्द ही युद्ध पूरी तरह खत्म होगा और विश्व में शांति कायम होगी।

युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए सरवी ने कहा कि मेहनत और अच्छे कोच के मार्गदर्शन से ही सफलता मिलती है। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश के लिए पदक जीतना चाहिए। हिंदी भाषा को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें थोड़ी-थोड़ी हिंदी बोलनी आती है और यह भाषा उन्हें काफी अच्छी लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें