पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत टूटा फाटक के पास मंगलवार की सुबह घर से टहलने निकले वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह मूल रूप से जिला मथुरा के गोवर्धन निवासी 60 वर्षीय नंद राम पिलखुवा के मोहल्ला रजनी विहार स्थित अपने भाई ओमप्रकाश के घर आए हुए थे। मंगलवार की सुबह घर से चाय पीकर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर मामले की जानकारी परिजनों को दी।