फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चुनाव लड़ने की लालसा में 10 बच्चों के बाप ने 27 वर्षीय महिला की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय विधवा को झांसे में लेकर नाहल निवासी 10 बच्चों के बाप ने शादी रचा ली। पीड़िता पिछड़ी जाति से है, जिसे आरोपी भविष्य में बीडीसी चुनाव में खड़ा करना चाहता था। निकाह के बाद ससुराल पहुंचने पर जब विवाहिता ने दस बच्चे देखे तो वह दंग रह गई, इनमें कई की शादी भी हो चुकी थी। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे पीटकर घर से भगा दिया।
विज्ञापन

महिला ने एसपी कार्यालय में दी तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है, जिससे उसे दो बच्चे थे। इसी बीच उसकी जान पहचान नाहल निवासी एक व्यक्ति से हुई। आरोप है कि पीड़िता के बच्चों का पालन पोषण करने सहित दो लाख रुपये और 100 गज का प्लॉट उसके बच्चों के नाम किए जाने का वादा किया था।
मुस्लिम रिति रिवाज के साथ उसकी शादी हो गई, निकाह के बाद जब पीड़िता ससुराल पहुंची तो उसने पाया कि जिसके साथ उसकी शादी हुई है उसके पहले से ही 10 बच्चे हैं। अधिकांश बच्चों की शादी भी हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसके पति ने अपने दो साथियों के साथ उसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, ऐसा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की गई। कई बार पति के दोनों दोस्तों ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में पीड़िता ने बताया कि उसका पति ऊंची बिरादरी से है और वह पिछड़ी जाति से। चुनाव में इसका फायदा लेने के लिए ही उसे गुमराह कर शादी की थी। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर, कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें