फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: समाधान दिवस में नहीं आए अधिकारी

Sat, 09 Nov 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शनिवार को थाना संपूर्ण समाधान दिवस पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के भेंट चढ़ गया। पिलखुवा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कोई भी अधिकारी नहीं आया। शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और कोतवाल में से कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं थे। केवल एसएसआई और थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ने ही फरियादियों की शिकायतें सुनी। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच सकी। समाधान दिवस में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसका निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें