फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांजा तस्करी में निकल रहा नक्सली कनेक्शन

Thu, 12 Sep 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आंध्रप्रदेश से गांजे की तस्करी का कनेक्शन नक्सलियों से जुड़ा नजर आ रहा है। पुलिस की मानें तो आरोपियों से पूछताछ के बाद इस गिरोह के नक्सलियों से संपर्क के सुराग मिले हैं। इस आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीमों और स्थानीय पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी हैं। बुधवार को ही गैस कैप्सूल ट्रक में छिपाकर लाया गया करीब 500 किलोग्राम गांजा सिंभावली क्षेत्र में पकड़ा गया था। बड़ी बात है कि गांजे की इस क्षेत्र में तस्करी के लिए नए-नए रास्ते अपनाए जा रहे हैं। कभी लग्जरी कारों का इस्तेमाल किया जाता है तो कभी इसे अन्य सामान के साथ लाया जाता है।

पुलिस सूत्रों की माने तो इस पूरे खेल में नक्सली कनेक्शन सामने आ रहा है। आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में बकायदा फैक्टरी नुमा यूनिट बनाई गई हैं। बुधवार को पकड़े गए ड्राइवर वकील ने यही खुलासा किया है। उसने बताया कि इस क्षेत्र में कई बड़ी यूनिट इसी प्रकार लगी हुई हैं, जहां से पैकिंग करने के बाद गांजा विभिन्न क्षेत्रों को सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन


बार-बार बदले जाते हैं सप्लाई करने वाले

पुलिस के अनुसार यह गिरोह इतना शातिर है कि सप्लाई करने वालों को मोटी रकम का लालच देकर गांजे की सप्लाई कराता है और एक या दो बार सप्लाई करने के बाद ड्राइवर को बदल देता है।



हाल ही में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप

- 31 अगस्त 2024: थाना धौलाना पुलिस ने गालंद नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो गांजा तस्करों को दबोचा। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कैंटर से 20 लाख रुपये की कीमत का 2.2 क्विंटल गांजा बरामद किया।

- दस जुलाई 2024 : नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान आनंद विहार स्थित बिजलीघर के पास से 1.70 किलो गांजा पाउडर के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया।

- छह जुलाई 2024 : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मेरठ रोड स्थित मध्य गंग नहर के पास से एक गांजा तस्कर को कार में 13 किलो गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


- 29 मई 2022 : थाना धौलाना पुलिस ने गांव इकलेंडी नहर पुल के पास से चेकिंग के दौरान वाहन से लगभग 8.30 लाख रुपये कीमत का 103 किलो गांजा बरामद किया।

- 30 अगस्त 2020: थाना बहादुगढ़ पुलिस ने गांव पलवाड़ा तिराहा के पास छह गांजा तस्करों को 42 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें