फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अब क्यूआर कोड से बसों में मिलेगी टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे की तर्ज पर अब अब परिवहन निगम ने भी कैशलेस की ओर अपना कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब कैशलेस टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए परिवहन निगम बसों की सीटों पर क्यूआर कोड लगाने जा रहा है। इसके लिए बसों को चिह्नित कर लिया गया है और अगले माह से क्यूआर कोड लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, मुरादाबाद, नोएडा, दिल्ली, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर कुल 129 निगम और अनुबंधित बसों का संचालन होता है। पिछले दिनों परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए परिवहन निगम की सभी बसों में यात्रियों को सुविधा देने के लिए स्कैनर और क्यूआर कोड लगाने का निर्देश जारी किया था। इसके बाद निगम ने बसों में व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस व्यवस्था से यात्री बस में सफर के दौरान नकदी न होने पर सीट पर लगे क्यूआर कोड की मदद से रोडवेज के परिचालक से टिकट प्राप्त कर आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इससे खुले पैसे को लेकर यात्री और परिचालक के बीच होने वाली तकरार भी कम होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें