पिलखुवा। बिजली चोरी रोकने में विफल और कम वसूली पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने पांच अवर अभियंताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिशासी अभियंता ने कार्य में सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी है।
ऊर्जा निगम के पिलखुवा डिवीजन के अंतर्गत 17 बिजलीघर एवं करीब एक लाख दस हजार उपभोक्ता है। जिनपर करीब 202 करोड़ का बिजली का बिल बकाया है। सरकार बकाया भुगतान को लेकर बेहद गम्भीर है, आए दिन अधिकारी बैठक पर बकाया भुगतान जमा करने के निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद अवर अभियंता लापरवाही बरत रहे हैं।
अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न करने, सबसे अधिक बिजली चोरी होने एवं लाइनलॉस वाले बिजली घर जिसमें मुकीमपुर, मसूरी, उबारपुर, किल्हौड़ा बिजलीघर समेत पांच अवर अभियंताओं को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। कार्य में सुधार नहीं होने एवं नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।