फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन दिन बाद भी नहीं लग सका तेंदुए का सुराग, लोगों में दहशत में

विज्ञापन
गांव नानपुर के जंगल में तेंदुए की तलाश में कांबिंग करते वन विभाग के कर्मचारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव खिलवाई, दौताई और नानपुर क्षेत्र में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार रात ज्ञान संजीवनी अस्पताल के सामने यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुआ दिखा था। तीन दिन बीतने के बाद भी वन विभाग उसका सुराग नहीं लगा सका है। तेंदुआ आसपास छिपा होने की आशंका से ग्रामीणों और अस्पताल आने-जाने वालों में भय है। ग्रामीण नवाजिश के अनुसार, गढ़-मेरठ मार्ग पर आवागमन रहता है और आसपास घनी हरियाली तेंदुए के छिपने की जगह है। आईटीआई संचालक उपेंद्र चौधरी ने कहा कि वन विभाग ने पिंजरा नहीं लगाया है। उन्होंने विभाग से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि दल रोजाना रात में गश्त कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से तेंदुआ दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें