फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भतीजों ने चाचा को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। थाना हापुड़ देहात में एक व्यक्ति ने अपने सगे भतीजों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। चाचा ने चारों भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ताराचंद पुत्र सोहनलाल निवासी अनुज विहार सोटावाली ने बताया कि उसके भाई पर कुछ रुपए उधार थे। वह 23 मई को सब्जी मण्डी में सुबह अपने भाई से अपने उधार के 50 हजार रुपये का तगादा कर रहा था। अपने पिता से तगादा होता देखकर मेरे भाई के चारों पुत्रों ने मोहित, राहुल, शिवा उर्फ काले व अमर लाठी व डंडे लेकर आ गए और उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। उसने जब इसका विरोध किया तो उसे और ज्यादा पीटकर घायल कर दिया। घायल करने के बाद चारों भतीजों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे घायल अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद वह अब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें