फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गुलजार की हत्या करने वाला भतीजा गुलफाम गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई में 24 मार्च को पारिवारिक रंजिश में चाचा गुलजार की हत्या करने वाले भतीजे गुलफाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, जिससे तमंचे, कारतूस समेत तीन खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने सोमवार को गढ़ कोतवाली में प्रेस वार्ता की। जिसमें बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई में 24 मार्च को आरोपी गुलफाम ने अपने सगे चाचा पर शाम को तमंचे से फायरिंग की थी। जिसमें गुलजार की तीन गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। सीओ ने बताया कि आरोपी मौके से भाग निकला था। इस संबंध में मृतक के जीजा मे आरोपी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें मुख्य आरोपी गुलफाम को सिंभावली इंस्पेक्टर शीलेष कुमार ने टीम के साथ गश्त के दौरान सिखैड़ा में नेशनल हाईवे के किनारे निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर से गिरफ्तार किया। जिसके बाद निशानदेही पर आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और तीन खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों परिवार में आपसी कहासुनी और रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, इसलिए रंजिशन चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कराई जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें