सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात वह और उनके पति अपने घर पर खाना खा रहे थे।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले पांच युवक जबरन घर में घुस आए। जिन्होंने घर में घुसते ही गाली गलौज कर उनके साथ हाथापाई की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पति ने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों की पिटाई के दौरान उनके कान के कुंडल भी गिर गए। शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़िता ने आरोपियोें को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।