फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पड़ोसी युवकों पर लगाया बेटी के अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी दो दिन पहले घर से बाजार सामान लेने गई थी। जो काफी देर तक भी घर नहीं लौटी। चिंता होने पर उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को काफी तलाश किया। इस दौरान जानकारी हुई कि उनकी बेटी को गांव के ही दो युवक अपने साथ बहला-फुसला कर ले गए हैं। इस बारे में जानकारी मिलने पर वह युवकों के घर पूछताछ करने गई, तो उनके परिजनों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती व आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें