फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बच्चा नर्सरी की देखभाल में लापरवाही, दो स्टाफ नर्स पर गिरी गाज, हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बच्चा नर्सरी में लापरवाही पर दो स्टाफ नर्स को हटा दिया गया है। अधीक्षक ने कार्रवाई का कारण उनके सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय होना भी बताया है। कई अन्य बदलाव को लेकर भी तैयारियां हैं।
विज्ञापन


दरअसल, हापुड़ सीएचसी में एक मात्र बच्चा नर्सरी चल रही है। बीते दिनों इसमें बिजली जाने पर मशीनें बंद हो जाने के समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जनरेटर नहीं चलने से भी यहां अव्यवस्था बनी हुई थी। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने मामले का संज्ञान लेकर औचक निरीक्षण किया।

इसमें कई अनियमितताएं मिलीं, इस पर अधिकारियों को उन्होंने फटकार भी लगाई। बता दें कि बच्चा नर्सरी में एक ही बेड पर दो-दो बच्चे भर्ती थी। फोटोथेरेपी और वार्मर मशीनें भी बिजली जाते ही बंद हो रहीं थी। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी इंन्वर्टर से चलाए जा रहे थे। बहरहाल, यह गंभीर लारवाही थी। क्योंकि गंभीर बच्चों को यहां भर्ती रखा गया था, ऐसे में मशीनें नहीं चलने से उनकी जान पर खतरा था।
विज्ञापन


इस प्रकरण में सीएचसी के अधीक्षक डॉ.महेश ने स्टाफ नर्स गौरव शर्मा और शेषवी को नर्सरी से हटा दिया है। डॉ. महेश ने बताया कि दोनों नर्सरी की जिम्मेदारी से ज्यादा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे। जिस कारण उन्हें हटाया गया है। बता दें कि लंबे अंतराल के बाद हापुड़ सीएचसी में अधीक्षक पद पर बदलाव हुआ है, ऐसे में यहां कई अन्य बदलाव भी जल्द देखे जा सकते हैं।



दो स्टाफ नर्स हटाया

स्टाफ नर्स गौरव शर्मा और शेषवी को नर्सरी से हटा दिया है, वह अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह बने थे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काम के समय सक्रिय रहते थे, इस बारे में उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी।डॉ. महेश, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें