हापुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अजय कुमार सिंह (प्रथम) ने बताया कि 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक का संचालन अपर जिला जज व राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी हनी गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ कुमार वर्मा द्वारा किया गया। बैठक में सभी अधिकारियों को प्रशासन से अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, संभागीय परिवहन अधिकारी छवि सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार त्यागी मौजूद रहे।