फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रेलवे स्टेशन पर पढ़ी नमाज, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैंच पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ है। रेलवे स्टेशन पर उतरे मेरठ निवासी एक व्यक्ति ने विरोध करते हुए वीडियो रेलवे के अधिकारियों को ट्वीट की है। वीडियो शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी सचिन सिरोही ने वीडियो वायरल किया है जिसमें रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी बेंच पर एक व्यक्ति बैठकर नमाज पढ़ रहा है। सचिन सिरोही ने नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति का विरोध भी किया और वीडियो को उन्होंने ट्विटर पर अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो में रेलवे स्टेशन पर लगी डिजिटल घड़ी भी आ रही है जिसमें समय 11.04 बजे हुए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें