फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नगर पंचायत अध्यक्ष पर फर्जी दस्तावेज से योजना का लाभ लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम साहब... नगर पंचायत अध्यक्ष ने फर्जी दस्तावेज के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया है। अपने पुराने मकान को नया दर्शाकर उस पर भी योजना का लाभ लिया। जबकि एक बैंक के प्रबंधक की पत्नी के नाम पर भी फर्जी तरीके से मकान स्वीकृत कराया है। यह शिकायत बुगरासी के लोगों ने डीएम को देकर कार्रवाई की मांग की। बुगरासी निवासी रविंद्र कुमार और प्रमोद कुमार ने डीएम को शिकायत देकर बताया कि कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। एक बैंक के प्रबंधक ने अपनी पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से आवेदन कर योजना का लाभ लिया, जबकि बैंक प्रबंधक यहां का निवासी ही नहीं है। नगर पंचायत के एक सभासद ने अपनी जमीन पर फर्जी व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर मकान पास करा लिया। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपनी जमीन पर अन्य व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर योजना का लाभ लिया तो वहीं अपनी पत्नी के नाम पर पुराने मकान को नया दर्शाकर योजना के तहत धनराशि ले ली। आरोप है कि नगर पंचायत के जेई द्वारा भ्रष्टाचार फैलाते हुए लोगों से रिश्वत लेकर उनके फर्जी मकान पास किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यदि जांच कराई जाए तो क्षेत्र में 20 से अधिक फर्जी मकान सामने आएंगे। इससे सरकार को करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि पात्र लोगों को मकान नहीं मिल पा रहे हैं। डीएम ने मामले में एसडीएम स्याना को जांच के निर्देश दिए हैं। बुगरासी नगर पंचायत अध्यक्ष ओमदत्त लोधी ने कहा कि लगाए गए आरोप निराधार हैं। किसी भी योजना में फर्जीवाड़ा नहीं किया जा रहा है। जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें