फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नगर पालिका ने चस्पा की बड़े बकायेदारों की सूची

Thu, 05 Oct 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद ने बड़े टैक्स बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करते हुए उनके नाम की सूची कार्यालय के सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी है। नगर पालिका में 50 हजार रुपये से ऊपर के 22 बकायेदार हैं, जिनके खिलाफ पालिका ने तहसील प्रशासन के माध्यम से आरसी जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद को कर्जमुक्त करने के लिए टैक्स बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पालिका के अधिकारी सभी बकायेदारों उपभोक्ताओं को नोटिस जारी टैक्स जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। समय अवधि में टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ अब आरसी जारी करने की तैयारी कर रही है। बृहस्पतिवार को पालिका ने बड़े बकायेदारों के नामों की सूची पालिका कार्यालय के सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी है।

नगर पालिका परिषद कर अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 476 उपभोक्ताओं पर 79 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। जिसमें से 22 ऐसे उपभोक्ता है, जिन पर 50 हजार से ज्यादा का बकाया है। इनके नाम कार्यालय के सूचना बोर्ड पर चस्पा किये गए हैं। इनके नाम शहर के चौराहों पर चस्पा करने के साथ जल्द उनके खिलाफ तहसील प्रशासन के माध्यम से आरसी जारी करने की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें