फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज हत्या में पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Mar 2023 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव सेना में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव खंदरावली निवासी जुबैर आलम ने सिंभावली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि अपनी बेटी साजिया की शादी जुलाई 2022 में सिंभावली के गांव सेना निवासी जराफत के बेटे कमरे आलम से हुई थी। जिसमें हैसियत के अनुसार खर्चा किया। लेकिन उसके बावजूद भी उसकी बेटी को ससुराल वाले नकदी और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। पीड़ित ने बताया कि कई बार उसकी बेटी के साथ उसके पति कमरे आलम, ससुर जराफत, देवर बिलाल, ननद अजुबा और सास मेहनाज ने पिटाई की थी। 30 मार्च की सुबह करीब 2 बजे सूचना मिली की बेटी की मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी का हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है, बिसरा सुरक्षित रखा गया है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें