फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोती कॉलोनी में दिए लंबी दूरी के 250 कनेक्शन, ट्रांसफार्मर आवंटन में खेल

Wed, 09 Aug 2023 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उपखंड क्षेत्र प्रथम के मोती कॉलोनी में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सुविधा शुल्क लेकर 250 से ज्यादा लंबी दूरी के केबिल कनेक्शन बांट दिए। 100 केवी के स्थान पर 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर पास करा दिया, जब यह भी लोड नहीं झेल पाया तो फर्जीवाड़ा छुपाने के लिए शहर को आपात समय में सप्लाई देने के लिए मिली अतिरिक्त ट्रांसफार्मर ट्रॉली को यहां खड़ा कर दिया। अब दो साल से इसी ट्रॉली से मोहल्ले को सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन


करोड़ों की योजनाओं से शहर में ऊर्जीकरण का कार्य हुआ है। 50 मीटर से अधिक दूरी के केबिल कनेक्शन पर रोक है। लेकिन मोती कॉलोनी को अधिकारियों ने कमाई का अड्डा बना लिया। क्योंकि ऊर्जीकरण के नाम पर यहां खंभे तक नहीं हैं। उपभोक्ताओं से मोटा शुल्क लेकर 200 से 300 मीटर दूरी तक के केबिल कनेक्शन बांट दिए, जो बांस, बल्ली के सहारे घरों तक पहुंच रहे हैं।

इसमें खेल यह हुआ कि पहले मोहल्ले को 100 केवी के ट्रांसफार्मर से ही सप्लाई दी जाती थी। लेकिन नियमों को ताक पर रख कनेक्शन बांटने के कारण लोड बढ़ गया, कई बार 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंका तो अधिकारियों ने 250 केवी का ट्रांसफार्मर पास करा दिया। लेकिन यह ट्रांसफार्मर भी लोड के हिसाब से कम क्षमता का था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने पोल खुलने के डर से शहर को आपात समय (किसी मोहल्ले में ट्रांसफार्मर फुंकने पर) में सप्लाई देने के लिए मिली ट्रॉली जिस पर 400केवी का ट्रांसफार्मर लगा था। उसे मोती कॉलोनी में खड़ा कर दिया और इसी से सप्लाई चालू कर दी। करीब एक साल तक पास होकर आया 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर बिजलीघर पर ही रखा रहा। करीब डेढ़ साल पहले से मोहल्ले में लगाकर चार्ज कर दिया। लेकिन लोड अभी भी 400केवी के ट्रांसफार्मर पर ही है, जबकि यह मोहल्ले के लिए आवंटित नहीं हुआ है।



-अतिरिक्त ट्रांसफार्मर ट्रॉली न होने से यहां झेली हुई परेशानी-

* अर्जुननगर में तीन दिन तक ट्रांसफार्मर फुंकने से सप्लाई बाधित रही, शासन ने लिया संज्ञान।

* बुलंदशहर रोड आवास विकास में दो दिन सप्लाई बाधित रही।

* ईदगाह रोड इलाके की सप्लाई 16 घंटे प्रभावित रही।

* शेरअलीनगर में तीन दिन सप्लाई बाधित रही।



दिल्ली रोड पर लगे ट्रांसफार्मर को लेकर संशय

दिल्ली रोड पर चमरी के बाहर एक 250केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। लेकिन अब वह ट्रांसफार्मर वहां नहीं है, इसमें संबंधित अधिकारी इसके दस्तावेज खोजने का दावा जरूर कर रहे हैं, लेकिन हकीकत अभी किसी को नहीं पता। चर्चा है कि इस ट्रांसफार्मर को कहीं और लगा दिया है।



जांच कर होगी कार्रवाई-

शहर के मोहल्लों में आपात समय में प्रयोग होने के लिए ही ट्रांसफार्मर ट्राली मंगाई गई थी। लेकिन दो साल से इसे एक ही मोहल्ले में रखा जाना गलत है, इसकी जांच कराएंगे। लंबी दूरी के कनेक्शन पर कार्रवाई होगी।यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें