फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रूट प्लान के विरोध में ई-रिक्शाओं का सुबह चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम से निजात दिलाने के लिए ईरिक्शा का संचालन निर्धारित रुट पर करने के आदेश दिए हैं। इसका विरोध जताते हुए ईरिक्शा चालकों ने सुबह के समय दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। उन्होंने सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को ज्ञापन सौंपकर रुट बदलवाने की मां उठाई है। ईरिक्शा का चक्का जाम होने से घरों से जरुरी कार्यो से निकलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मीनाक्षी रोड स्थित सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर पहुंचे ईरिक्शा चालकों ने बताया कि प्रशासन द्वारा ईरिक्शा संचालन के लिए रुट चार्ट बनाया गया है। जिसमें गढ़ रोड, दिल्ली रोड, मेरठ रोड और बुंलदशहर रोड पर रुट निर्धारित किए हैं और इसके अनुसार से संचालन करने के निर्देश दिए हैं। अगर दूसरे रुट पर ईरिक्शा दौड़ती मिली तो उसका चालान किया जाएगा।

इसके साथ ही ईरिक्शा चालकों को उनके निवास के अनुसार रुट निर्धारित नहीं किए गए हैं, जिससे उन्हें दूसरे रुट पर रिक्शा संचालन करने और निर्धारित रुट पर ईरिक्शा चलाने के कारण उनकी आय भी प्रभावित होगी, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। जबकि बिना पंजीकरण वाले ईरिक्शा बिना रुट के दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक विजयपाल आढ़ती ने अधिकारियों से वार्ता कर ईरिक्शा चालकों की परेशानी का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बबलू, रोहताश, विक्की, मंगल, संजय, मोहसिन, उस्मान, राजू, सुशील, रमेश, कपिल, राजीव, सुहेल, अंकित, राजवीर, पवन, कलवा, रिजवान, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें