हापुड़। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व उनकी टीम ने आरोपी इमरान निवासी मोहल्ला मुगलपुरा जिला बागपत हाल पता मोहल्ला छतरी वाला कुआं पुराना बाजार हापुड़ को रेलवे के पुल 73 के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी की रात लगभग नौ बजे रेलवे रोड निवासी राधा खाना खाकर टहलने के लिए जा रही थी। आर्य समाज मंदिर के पास पहुंचने पर आरोपी ने उनका मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को जेल भेज दिया है।