सिंभावली। गांव बीरमपुर निवासी बोबी ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी नैना और आठ साल का बेटा शिवा घर के पास बाग में खेलने के लिए गए थे। जो काफी देर तक भी घर वापस नहीं आए। जिसके बाद उसने परिजनों के साथ मिलकर बच्चों को काफी तलाश, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद