सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह काफी समय से गांव छोड़ कर सिंभावली की एक कॉलोनी में रह रही है। कुछ दिन पहले वह बेटी के साथ गांव आई हुई थी। 21 जुलाई को उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव से सिंभावली जाने के लिए कहकर गई थी। जो रास्ते से ही लापता हो गई। उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक अंजान युवक का मोबाइल नंबर मिला है। जिसका संबंध उसकी बेटी के लापता होने से हो सकता है। थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि महिला की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद