फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार सवार बदमाशों ने मासूम का किया अपहरण

Thu, 27 Apr 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। स्कूल से घर जा रहे कक्षा पांच के मासूम छात्र का कार सवार पांच बदमाशों ने अपहरण कर लिया। हालांकि छात्र बदमाशों को चकमा देकर कार का शीशा तोड़कर भाग निकला। घर पहुंचकर छात्र ने परिजनों को जानकारी दी। वहीं पुलिस छात्र द्वारा बताए गए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

परतापुर रोड निवासी महिला चिकित्सक साक्षी ने बताया कि उसका दस वर्षीय पुत्र नगर स्थित एक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। रोजाना की भांति बृहस्पतिवार को भी छात्र स्कूल से वापस घर आ रहा था। रास्ते में पबला रोड पर कार सवार बदमाशों ने छात्र के चेहरे पर कपड़ा डालकर उसका अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि बदमाशों ने मंकी कैप लगाई थी। बदमाश कार को एक स्थान पर रोककर बाहर निकल गए। उसी दौरान छात्र ने कार में पड़ी बोतल से शीशा तोड़ा और वहां से भाग निकला। घर पहुंचे छात्र द्वारा आपबीती बताने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के देरी से मौके पर पहुंचने पर लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। छात्र के अनुसार प्लॉस्टिक की बोतल से कार का शीशा तोड़ना और पांच बदमाशों को चकमा देकर फरार होना गले से नहीं उतर रहा है। फिर भी छात्र को लेकर रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांचोपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें