फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विजिलेंस टीम को बंधक बनाकर मोबाइल और दस्तावेज छीने

Fri, 11 Aug 2023 11:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। डिवीजन क्षेत्र हापुड़ के गांव अजराड़ा में मॉर्निंग रेड करने गई विजिलेंस की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मोबाइल और दस्तावेज छीन लिए। धार्मिक स्थल से ग्रामीणों को एकत्र करने की धमकी दी गई, साथ ही गाड़ी में भी आग लगाने का प्रयास किया गया। धक्कामुक्की और अभद्रता से आहत टीम पुलिस के आने पर किसी तरह बच सकी। ग्राम प्रधान सहित 25 नामजद समेत 40 के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


विजिलेंस के सहायक अभियंता एससी यादव, टीजी टू धर्मेंद्र कुमार टीम सहित अजराड़ा पहुंचे थे। एससी यादव ने बताया कि अजराड़ा में लाइनलॉस काफी अधिक है, मुखबिर की सूचना पर अर्जुन, जब्बार, शहजाद, संजीव, साजिद, देवकरण, अब्दुल्ला, परवेज, इरफान के घर छापा मारा। चेकिंग रिपोर्ट भरे जाने के दौरान ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान समेत 30 से 40 लोगों ने टीम को घेर लिया। चेकिंग का विरोध करते हुए एसडीओ और टीजीटू का मोबाइल छीन लिया, साथ ही चेकिंग के दस्तावेज भी ले लिए। करीब एक घंटा टीम को बंधक बनाए रखा। आरोप है कि धार्मिक स्थल से ग्रामीणों को एकत्र करने की भी चेतावनी दी गई। आक्रोशित भीड़ के बीच फंसी टीम की सांसें अटकी रही। इस दौरान लोगों ने गाड़ी में आग लगाने का भी प्रयास किया। किसी तरह टीम के एक सदस्य ने 112 नंबर पर कॉल किया। कुछ ही देर में पुलिस को आता देख ग्रामीण डाटा डिलीट कर मोबाइल फेंक कर चले गए। उधर, ग्रामीणों ने मॉर्निंग रेड के नाम पर परेशान करने और अवैध वसूली का आरोप लगाया। इस प्रकरण के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एसडीओ एसपी यादव ने बताया कि थाना मुंडाली में प्रधान वाहिद, माजिद, वसीम, इरफान, छोटे, जाफर, पप्पल, नईम, परवेज, हैदर, साजिद, मतलूब, माजिद, अकरम, वकील, राशिद, सरताज, सरफराज, ताहिर, गब्बर, इकराम, फुरकान, परवेज, सलमान, मतलूब समेत 30-40 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें