गढ़मुक्तेश्वर। पांच दिन पहले संसद में गढ़ अमरोहा लोकसभा के सांसद कुंवर दानिश अली के साथ हुई अभद्रता को लेकर समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
सांसद प्रतिनिधि राहत तालिब ने बताया कि सदन में चर्चा के दौरान सांसद रमेश बिधूड़ी ने गढ़ अमरोहा लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली के लिए अशोभनीय शब्दों का उपयोग किया था, साथ ही जाति विशेष के बारे में भी बोला था। दौताई के ग्राम प्रधान के पति राशीद चौधरी ने बताया कि भाजपा के सांसद की अशोभनीय टिप्पणी से पूरे लोकसभा क्षेत्र में रोष व्याप्त है। राष्ट्रपति को इस संबंध में संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। देश मे अमन चैन बनाए रखना का संदेश देने वाली सरकार के सांसद यदि इस तरीके का व्यवहार करेंगे तो लोकतंत्र खतरे में जा सकता है। इस मौके पर नईम, साजिद नौशाद, रिजवान, ताहिर, असलम, अमजद, सुहेल, आसिफ, असद, कामिल आदि मौजूद रहे।