फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हैंडपंप से पानी भरने गई युवती के साथ छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट

Sat, 02 Sep 2023 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। मस्जिद के सामने हैडपंप से पानी भरने गई एक पक्ष की युवती के साथ दूसरे पक्ष के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। मौलवी द्वारा वीडियो बनाने पर मारपीट कर दी। दो पक्षों में बवाल बढ़ता देख पुलिस फोर्स के साथ एसएचओ और सीओ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम एक युवती मस्जिद के सामने लगे हैंडपंप से पानी करने के लिए गई थी। आरोप है कि वहां खड़े कुछ युवकों ने युवती पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर मस्जिद के इमाम ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इससे गुस्साए युवकों ने इमाम के साथ मारपीट करनी शुरू दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ वरुण मिश्रा और एसएचओ नीरज कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच हालात संभाले। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। एसएचओ नीरज कुमार का कहना है कि हालात नियंत्रण में है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें