सिंभावली। सोमवार को जनपद रामपुर के थाना आजिम नगर के गांव नगौरिया से चालक राजेंद्र मिनी ट्रक में सब्जी भरकर मेरठ के लिए जा रहे थे। क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के निकट पहुंचने पर चालक गलत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में मिनी ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण मिनी ट्रक हाईवे के डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में चालक राजेंद्र घायल हो गया। वहीं मिनी ट्रक में भरी सब्जी भी बिखर गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मिनी ट्रक को डिवाइडर से हटवाकर सब्जी उसमें भरवा दी गई है।