संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। भारत विकास परिषद हापुड़ माधव शाखा के तत्वावधान में रविवार को केशव नगर स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्रों को प्रांतीय प्रतिभा सम्मान व सेवानिवृत्त सैनिकों को शौय सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश बाबू गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने भारत विकास परिषद के बारे में विचार व्यक्त कर बच्चो को देश का भविष्य बताया तथा अपनी सभ्यता व संस्कृति के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
माधव शाखा के संरक्षक मंडल सदस्य संजय कृपाल ने कहा कि भारत विकास परिषद के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए हम सभी का निरंतर प्रयास जरूरी है। अध्यक्ष कपिल (एसएम) ने कहा कि संस्था झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले उन बच्चो को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराती है। समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 82 मेधावी बच्चों को प्रतिभा सम्मान व भारत विकास परिषद के परिवार से सेवानिवृत्त 11 सैनिकों को शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष पंकज सक्सैना ने की। प्रांतीय सचिव नरेंद्र शर्मा ने शाखा की कमेटी को शपथ दिलाकर अधिष्ठापन संपन्न कराया । इस दौरान बच्चों ने भगत सिंह के चरित्र वाला चर्चित जालियांवाला कांड प्रस्तुत किया।
इस मौके पर सुधीर गुप्ता, मुकुल जिंदल, नरेश गर्ग, अनुज मित्तल, सुभाष खुराना, लवलीन गुप्ता, दीपक गोयल, अशोक छारिया, अनिल अग्रवाल, राजीव गर्ग, देवेंद्र माहेश्वरी, विपुल मित्तल, आशीष गर्ग, विजय अग्रवाल, सुरेश जिंदल, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।