सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। सात जून को सड़क हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई। पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटे की मौत का कारण उसे बताते हुए उसका उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले पति, सास और दोनों जेठ ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। वहीं पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक भी दे दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या की भी कोशिश की। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनु सक्सैना ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति, सास, जेठ के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद