फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वकीलों का 29 को नहीं होगा महासम्मेलन, आज फ्री करेंगे टोल

Tue, 26 Sep 2023 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं के आंदोलन पर शासन द्वारा ध्यान न दिए जाने से नाराज अधिवक्ता बुधवार को हापुड़ के छिजारसी व गढ़ टोल प्लाजा को दो घंटे तक फ्री कराएंगे। हापुड़ बार एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश के दूसरे जिलों में टोल फ्री करने की घोषणा की गई है। उधर, तैयारियां पूरी न होने का दावा करते हुए बार एसोसिएशन ने फिलहाल 29 सितंबर को होने वाले महासम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है। शीघ्र ही इसकी नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के मामले में 29 अगस्त से हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं और कचहरी के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के करीब एक माह बाद भी शासन द्वारा मांगे पूरी न किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को करीब दो घंटे प्रदेश भर के टोल प्लाजा फ्री करने की घोषणा की है। हापुड़ के अधिवक्ता छिजारसी और गढ़ के अधिवक्ता ब्रजघाट टोल पर करीब 11 बजे पहुंचेंगे और करीब दो घंटे तक टोल को फ्री करेंगे। हापुड़ बार एसोसिएशन का दावा है कि उन्होंने इस संबंध में प्रदेश भर की बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता कर अपने-अपने क्षेत्र के टोल प्लाजा फ्री कराने का आह्वान किया है। उनकी मांगों का सभी ने समर्थन किया है।



जल्द निर्धारित होगी महासम्मेलन की अगली तिथि

तैयारियां पूरी न होने का हवाला देते हुए हापुड़ बार एसोसिएशन ने एक पत्र जारी करते हुए महासम्मेलन को कुछ समय के लिए टाल दिया है। हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल महासम्मेलन की तैयारियां अधूरी हैं, इसलिए इसकी कुछ दिन बाद दूसरी तिथि घोषित कर दी जाएगी। बुधवार को अधिवक्ता पूरे दल बल के साथ जिले के दोनों टोल प्लाजाओं पर पहुंचेंगे और उसे फ्री कराएंगे।
विज्ञापन


गाजियाबाद बार के पूर्व अध्यक्ष का पत्र हो रहा वायरल
मंगलवार को गाजियाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष त्यागी का एक पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस पत्र में उनके द्वारा आंदोलन औचित्यहीन बताया गया है। वहीं उनके साथ कुछ वरिष्ठ साथी वक्ताओं द्वारा इस आंदोलन का समर्थन न करने की बात कही गई है। उन्होंने गाजियाबाद के पदाधिकारियों पर भी नेतृत्व न कर पाने के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तीन अक्तूबर को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें