सिंभावली। गांव जमालपुर निवासी अंकित कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि गांव के जंगल में किसान का आम का बाग है। जिसमें शहीद बाबा के नाम से एक धर्मस्थल बना हुआ है। जो गांव के हिंदू धर्म के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। किसान ने कुछ लोगों को बाग ठेके पर दिया हुआ है। बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपने खेत से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि बाग को ठेके पर लिए हुए परिवार के महिला समेत छह लोग धार्मिक स्थल पर बैठकर मांस का सेवन कर रहे हैं। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की, वहीं एक आरोपी चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ा और जान से मारने की धमकी दी। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि सिंभावली पुलिस को मामले की जांच का निर्देश दिया हुआ है। वहीं शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। संवाद