महेश नवमी पर रुद्राभिषेक करती महिलाएं। संवाद
हापुड़। आर्य नगर स्थित माहेश्वरी मंदिर में मंगलवार को माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस पर महिलाओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक कर समाज के सुख-समृद्धि की कामना की।
पंडित मनोज मिश्रा के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के बाद महिलाओं ने रुद्राभिषेक किया। इसके बाद फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी के बाहर छबील लगाकर ठंडे शरबत का वितरण किया गया। इस मौके पर नेहा माहेश्वरी, खुशबू माहेश्वरी, कृति माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।