फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video है उसके पास: 'प्यार में फंसाकर मेरी बेटी से महीनों बनाए संबंध, हमें मारने की धमकी देकर लूटता था अस्मत'

Thu, 09 Mar 2023 09:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली

सार

आरोपी ने उसकी बेटी को नींद की गोलियां दीं, जिन्हें परिजनों को खिलाने के लिए कहा। आरोपी के डर से चार मार्च की रात बेटी ने परिजनों को खाने में गोलियां मिलाकर दे दीं। जिसके बाद घर में घुसकर आरोपी ने ढाई लाख रुपये की नकदी, जेवरात चोरी कर लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक गांव निवासी एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर एक रिश्तेदार ने कई माह तक दुष्कर्म किया। वहीं उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि हापुड़ के असौड़ा निवासी एक रिश्तेदार युवक का उसके घर पर काफी समय से आना जाना है। युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई माह तक दुष्कर्म किया। 

आरोपी ने उसकी बेटी को नींद की गोलियां दीं, जिन्हें परिजनों को खिलाने के लिए कहा। आरोपी के डर से चार मार्च की रात बेटी ने परिजनों को खाने में गोलियां मिलाकर दे दीं। जिसके बाद घर में घुसकर आरोपी ने ढाई लाख रुपये की नकदी, जेवरात चोरी कर लिए। 

वहीं उसकी बेटी को भी डरा कर अपने साथ हाईवे किनारे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और देर रात घर के बाहर छोड़कर भाग गया। जिसके कई दिन बाद बेटी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें