फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदा युवक, कटे दोनों पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कासमपुरा में शनिवार की दोपहर किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति स्कूटी लेकर घर से आ गया और दिल्ली फाटक के पास चलती ट्रेन के आगे कूद गया। इसमें उसके दोनों पैर कट गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, नगर के मीनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला कासमपुरा निवासी अजय कुमार उर्फ बिट्टू अपनी पत्नी व दो पुत्रियों के साथ रहता है। शनिवार की दोपहर उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें