फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला को बंधक बनाकर लूटी लाखों की नकदी और गहने

Thu, 10 Aug 2023 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बागड़पुर में आबादी के बीच एक मकान में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर बेड में बंद कर दिया और घर में रखी तीन लाख की नकदी और जेवर लूट ले गए। पीड़िता ने बताया कि आधा घंटे बाद उसके देवर ने आकर बंधन मुक्त किया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बागड़पुर निवासी अरुण की पत्नी नीलम ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह घर में अकेली थी और पति राज मिस्त्री का कार्य करने के लिए जनपद बुलंदशहर गया हुआ था। इसी बीच एक व्यक्ति ने घर के बाहर आकर उसके देवर शिवम को आवाज लगाई। लेकिन देवर भी घर पर नहीं थे, जिसके चलते उसने बाहर आकर व्यक्ति को इसकी जानकारी दी। महिला का कहना है कि इसी दौरान कई बदमाश घर में घुस आए और उसकी आंखों पर कपड़ा डालकर हाथ पैर बांधकर कमरे में रखे बेड में बंद कर दिया। जिसके बाद घर में रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन, कुंडल, बिछुए, पाजेब समेत अन्य सामान लूट ले गए। जब उसका देवर खाना खाने के लिए घर लौटा तो सामान बिखरा हुआ था। चिल्लाने पर देवर ने उसे बेड से बाहर निकाल कर बंधनमुक्त किया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। जहां पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरु कर दी है।

मोबाइल की दुकान खोलने के लिए घर में लाकर रखी थी नकदी

पीड़िता ने बताया कि उसका पति अपने छोटे भाई शिवम को मोबाइल की दुकान खुलवाने के लिए घर में तीन लाख रुपये लाया था। तीन साल पहले ससुर की सड़क हादसे में मौत होने पर बीमा कंपनी द्वारा क्लेम में मिले थे।
विज्ञापन


कोट -

घटना के खुलासे के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है, टीम लगाकर जांच शुरु कर दी है। नकदी पहले तीन लाख बता रहे थे, फिर पूछताछ में 80 हजार बताई जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें