फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: समोसे में निकली मरी हुई छिपकली, युवती हुई बीमार: दुकानदार ने किया दावा... ऐसा हो ही नहीं सकता

Wed, 15 Nov 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ में समोसे में छिपकली निकलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। समोसा खाने से एक लड़की बीमार हो गई। वहीं हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कराया है।
विज्ञापन
समोसे में मिली छिपकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलखुवा में मिठाई की दुकान से खरीदे समोसा में छिपकली निकलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और मामले की सूचना खाद्य विभाग को दी।
विज्ञापन


समोसे में निकली छिपकली
चंडी रोड नाले पर पूजा स्वीट्स नाम से मिठाई की दुकान है। बुधवार को मोहल्ला न्यू आर्य नगर निवासी मनोज उक्त मिठाई की दुकान से समोसे लेकर घर आया। खाने के लिए समोसा खोलने पर उसमें छिपकली दिखाई दी।

दुकान पर हंगामा
परिवार के सभी सदस्य छिपकली वाले समोसे को लेकर दुकान पर पहुंचे और हंगामा करते हुए सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और और सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी।
विज्ञापन


दुकान मालिक ने किया ये दावा
वहीं मनोज ने थाने में तहरीर देकर दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दुकान संचालक राकेश तोमर का कहना है कि समोसा बनाते समय हाथ से पिट्ठी भरी जाती है, छिपकली समोसा में जाने का सवाल ही नहीं उठता।

हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया
एसएचओ सुमन कुमार सिंह का कहना है कि लोगों को समझाबुझा मामला शांत करा, सूचना खाद्य विभाग को दी गई है। अभी तक टीम नहीं पहुंची है। पिलखुवा खाद्य निरीक्षक ओमप्रकाश का कहना है कि पुलिस द्वारा पूजा स्वीट्स की दुकान से खरीदे समोसे में छिपकली निकलने की सूचना मिली है। मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

समोसा खाने से युवती हुई बीमार
छिपकली निकलने वाले समोसे को खाने से युवती राधिका की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी हालत स्थित बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें