राजस्व संग्रह अभियान के तहत साढ़े तीन सौ उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन
पिलखुवा। शासन के निर्देश पर ऊर्जा निगम ने राजस्व संग्रह अभियान शुरू किया है। यह अभियान एक से दस अक्तूबर तक चलाया जाएगा। उक्त अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बकाया की वसूला करना, और दस हजार से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटना है। ऊर्जा निगम द्वारा पिछले तीन दिन में अभियान के तहत साढ़े तीन सौ बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटकर 40.34 लाख का बकाया वसूला जा चुका है। ऊर्जा निगम की इस कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में खलबली मची है।
पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बकाया की वसूली में तेजी अर्थात गति लाने के लिए शासन ने राजस्व संग्रह अभियान की शुरूआत की है। यह अभियान एक अक्तूबर से शुरू हुआ है, जो दस अक्तूबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत दो से पांच हजार तक के बकायेदार उपभोक्ताओं को संबंधित बिजली घर से फोन कर बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जाएगा, और पांच से दस हजार तक के बकायेदार के घर का कर्मियों का दरवाजा खटखटाया जाएगा और बकाया के भुगतान का करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जबकि दस हजार से अधिक के बकायेदार उपभोक्ता द्वारा भुगतान नहीं किये जाने पर नलकूप के कनेक्शन को छोड़ उसका बिजली कनेक्शन काटने के साथ आरसी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अतंर्गत सोमवर शाम तक साढ़े तीन सौ बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर, ग्रामीण क्षेत्र से 24.77 लाख और शहरी क्षेत्र से 15.57 लाख रुपया बकाया बिल की वसूली की जा चुकी है।