फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 5100 दीयों से रोशन हुआ गंगा घाट

Sun, 12 Jan 2025 01:17 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
ब्रजघाट में आरती स्थल पर जलाए गए दीए।
विज्ञापन
ब्रजघाट। अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम लला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर शनिवार को गंगानगरी में भी गंगा सभा आरती समिति द्वारा गंगा तट पर भव्य आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच भगवान राम का महाभिषेक कराया गया। जिसके उपरांत विशेष शृंगार कर भव्य आरती की गई। भक्तों ने गंगा तट पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। देर शाम गंगा के तट पर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान गंगा के तट को 51 सौ दीपकों से सजाया गया। भक्तों ने मां गंंगा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान कपिल शर्मा, योगेंद्र पहलवान, अनिल कौशिक, विनय मिश्रा, गौरव मिश्रा, अमित मिश्रा, मनोज तिवारी, शिवम सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें