फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सरकारी दस्तोवजों में छेड़छाड़ कर लेखपाल ने चढ़ाया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

धौलाना। सरकारी दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर आदेश चढ़ाने के मामले में एसडीएम धौलाना ने लेखपाल पर कार्रवाई करते हुए उसका स्थानांतरण मंडल से बाहर करने की संस्तुति की है।
धौलाना तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत दीपिका झा पर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों ने आरोप लगाए थे। इसमें फर्जी तरीके से आदेश चढ़ाने का भी आरोप लगा। जांच में सामने आया कि महिला लेखपाल ने मालकान रजिस्टर में बिना अनुमति के एक पक्ष के फेवर में आदेश चढ़ा दिया। जबकि तहसीलदार द्वारा उक्त मामले में आदेश पारित ही नहीं किए गए थे।
विज्ञापन

पहला मामला गांव ककराना व दूसरा मामला शेखपुर खिचरा गांव के माजरा रावली से जुड़ा है। एक आरोप यह भी है कि लेखपाल ने रावली माजरा के मृत व्यक्ति के वारिसों के स्थान पर मालकान रजिस्टर में मृतक के चार भतीजों के नाम रजिस्टर में अंकित कर असली वारिसों को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन

इस प्रकरण की जांच राजस्व कानूगो को सौंपी गई। जांच में खारिज किए गए आदेश को मालकान रजिस्टर में अंकित करने की बात सामने आने पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लेखपाल वर्ष 2021 से धौलाना तहसील में कार्यरत हैं। एसडीम धौलाना संतोष उपाध्याय ने बताया कि जांच के दौरान महिला लेखपाल के खिलाफ लगाए गए आरोप सह पाए जाने पर कार्रवाई की गई। लेखपाल को मंडल से बाहर भेजे जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें